एक्सपोज़ टुडे, उज्जैन। उज्जैन पुलिस ने महज़ 12 घंटे में ब्लांइड मर्डर का खुलासा कर दिया है। दरअसल उंडासा गाँव के तालाब के पास रोड किनारे एक व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा है जिसकी सूचना पर कोतवाली सीएसपी पल्लवी शुक्ला मौके पर पहुंची वरिष्ठ अधिकारियों को तुरंत सूचना दी।
घटनास्थल पर एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा जिसकी जानकारी प्राप्त करने सचिन से मरे पिता हीरालाल सेमरे उम्र 35 वर्ष निवासी बजरंग नगर जोकि ऑटो चालक है।
ऑटो लेकर घर से गया था जिसकी लास घटनास्थल पर मिली किंतु मृतक का ऑटो नहीं मिला बाद में अपराध अज्ञात आरोपी के विरुद्ध पंजीबद्ध कर पुलिस ने तलाश प्रारंभ की।
दो आरोपी गिरफ़्तार
पुलिस तत्परता से समीर उर्फ भैया कहां पिता रफीक शाह अहमदनगर चिमनगंज क्षेत्र। दूसरा आरोपी मुख्तियार उर्फ इमरान पिता आजाद मौलाना उम्र 22 साल निवासी यादव नगर आगरा रोड थाना चिमनगंज क्षेत्र इन दोनों आरोपियों से एक लोहे का तेज धारदार खंजर वा लूटा गया ऑटो कीमत करीब 3 लाख के साथ गिरफ़्तार कर लिया।
दोनों आरोपी गणों ने लूट के उद्देश्य से हत्या करना कबूल किया लूटा गया ऑटो क्रमांक एमपी 13 आर 2139 को जप्त किया गया तथा घटना में प्रयुक्त एक धारदार खंजर जप्त कर लिया गया है।
सीएसपी की टीम ने किया खुलासा
कोतवाली सीएसपी पल्लवी शुक्ला एफएसएल अधिकारी प्रीति गायकवाड सब इस्पेक्टर आर सी सोलंकी रविंद्र कटारे यादवेंद्र सिंह परिहार एसपीएस सेंधव आरक्षक दिनेश सिंह बेस आशुतोष नागर शैलेश योगी श्याम वरुण गुर्जर राजपाल यादव अनिल सिसोदिया सुनील सिंह सैनिक चंदन सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
