May 5, 2026

बदनावर में बीजेपी को झटका, 200 भाजपाई कांग्रेस में शामिल हुए

एक्सपोज़ टुडे, धार। बदनावर उप चुनाव के पहले ही सियासी उठापटक शुरू हो चुकी है। क़रीब 200 बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थामकर बीजेपी को झटका दे दिया है।

बदनावर उप चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी और शिवराज सरकार के कैबिनेट में उधोग मंत्री राज्यवर्द्धन सिंह दत्तीगांव प्रत्याशी हैं। राज्यवर्द्धन सिंह कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हुए हैं। राज्यवर्द्धन को प्रत्याशी बनाने के बाद से ही बदनावर में उनके ख़िलाफ़ विरोध की लहर चल रही है। क़रीब 2 सौ बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता लेकर बीजेपी को झटका दिया है। बदनावर को लेकर पूर्व विधायक और वरिष्ठ बीजेपी नेता भँवर सिंह शेखावत भी नाराज़ चल रहे हैं।

इस नाराज़गी के बाद बीजेपी के अंदर खाने में भी विरोध के स्वर उठने लगे हैं। कल तक पंजा छाप रहे नेता अब बीजेपी में है उन्हें न तो कार्यकर्ताओं का साथ मिल रहा है न जन समर्थन।

जातिगत आधार चुनाव
बदनावर विधानसभा में चुनाव का आधार जातिगत वोट हमेशा रहे हैं। भँवर सिंह शेखावत जब विधानसभा चुनाव लड़े तब उन्हें राजपूत वोटों का सहारा रहा। पिछली बार वे कांग्रेस के राज्यवर्द्धन सिंह दत्तीगांव से चुनाव हार गए ।

पूर्व मंत्री बोले कांग्रेस ने बहुत काम किए दलबदलू के कारण परेशानी
पूर्व मंत्री बाला बच्चन ने कहा कांग्रेस की कमलनाथ सरकार ने बदनावर के विकास को लेकर बहुत कुछ करना चाहा पैसा भी मंज़ूर हुआ लेकिन विधायक पार्टी छोड़ भाग गए और सरकार गिर गई।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri