भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना लगातार बेकाबू होता जा रहा है। मंगलवार को लगातार दूसरे दिन प्रदेश में कोरोना के 1800 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। मंगलवार को 1864 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या 77323 पर पहुँच गई है।
मंगलवार को प्रदेश में कोरोना से 20 लोगों की मौत हुई है। इससे प्रदेश में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 1609 पर पहुँच गया है। इस बीच राहत की बात यह रही कि मंगलवार को प्रदेश में 1600 मरीज स्वस्थ होने के बाद अपने घर लौट गए। इससे प्रदेश में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 58509 हो गई है। प्रदेश में इस समय 17205 एक्टिव मरीज है।
मध्यप्रदेश के इंदौर में मंगलवार को 295 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है, जबकि 6 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। यहाँ 4239 एक्टिव मरीज है। राजधानी भोपाल में 205 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं जबकि 3 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। भोपाल 1773 एक्टिव मामले हैं।
इनके अलावा जबलपुर में 182, ग्वालियर में 167, धार में 49, शिवपुरी में 48, नरसिंहपुर में 46, होशंगाबाद में 40 नए मामले सामने आए हैं।
