डॉ हिमांशु जोशी, बदनावर। विधानसभा उप चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ रही है। धार ज़िले की बदनावर विधानसभा सीट पर भी उप चुनाव होना है। चुनाव में किसानों का मुद्दा प्रमुख है किसानों की लाखों रूपए की फसल बर्बाद हो रही है । लेकिन सरकार का इस तरफ़ कोई ध्यान नहीं है। किसानों की अनदेखी का ख़ामियाज़ा सरकार को चुनाव में भुगतना पड़ सकता है। किसानों की बदहाल फसलों को लेकर सरकार गंभीर नहीं है लेकिन कांग्रेस ने किसानों की सुध ली है।
बदनावर में पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन और पूर्व पर्यटन मंत्री सुरेंद्र सिंह बघेल ने दौलतपुरा में पीड़ित किसानों से बात की और उनके खेतों का दौरा कर ख़राब फसल भी देखी ।पूर्व मंत्री बच्चन ने प्रदेश की बीजेपी सरकार और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को आड़े हाथों लिया । उन्होंने कहा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान फैंकने के लिए म़शहूर हैं वे केवल बड़ी बड़ी बातें करते हैं। ज़मीनी हकीकत में किसानों की ख़राब फसल देखने न खुद शिवराज आए न सर्वे करने उनके कलेक्टर एसडीएम तहसीलदार पटवारी आए
हैलीकाप्टर से मुआयना नहीं ज़मीन पर आना होता है
पूर्व मंत्री बच्चन ने कहा हैलीकाप्टर में बैठकर ख़राब फसलों को हवाई मुआयना नहीं हो सकता फसल देखने के लिए ज़मीन पर उतर कर खेतों में जाना होता है। दौलतपुरा अति वर्षा से हज़ारों हैकटयर फसल बर्बाद हो चुकी है। किसानों की सारी फसल सोयाबीन कपास सब बर्बाद तबाह हो चुकी है ।
सरकार कलश यात्रा में व्यस्त किसान मर रहा है
किसान खुद अपने हाथों से अपनी बोई हुई फसल को उजाड़ रहे हैं। क़र्ज़ में डूबा किसान मर रह है। क्योंकि सारी फसल ख़राब हो चुकी है। प्रदेश में 20 हज़ार किसान मौत को गले लगा चुके हैं । लेकिन सरकार कलश यात्राएँ निकालने में मशगूल है।
