May 16, 2026

उमा भारती का कांग्रेस पर निशाना, कहा पाक के साथ मिल भारत में फैला रही अशांति

सीहोर। प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती सीहोर के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक गणेश मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंची। इस दौरान उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून को लेकर हो रहे प्रदर्शनों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। वहीँ मणिशंकर अय्यर के पाकिस्तान दौरे और देवेंद्र सिंह के मामले को लेकर भी कांग्रेस पर सवाल उठाए।

उमा भारती ने मणिशंकर अय्यर के पाकिस्तान दौरे को लेकर कहा कि वह कोई सामान्य व्यक्ति नहीं है बल्कि पढ़े लिखे बुद्धिजीवी है। वह पूरी प्लानिंग से गए है। वह पाकिस्तान के साथ मिलकर भारत में अशांति पैदा करना चाहते हैं। इनको आजादी चाहिए वह भी जिन्ना वाली। कांग्रेस साल 1947 के हालात पैदा करना चाहती है। हिन्दू और मुस्लिम में दरार पैदा करना चाहती है। हम इनको सफल नहीं होने देंगे। काँग्रेस का ये कृत्य काँग्रेस को जमींदोज कर देगी।

वहीँ जम्मू कश्मीर के डीएसपी देवेंद्र सिंह के आतंकियों से सम्बन्ध को लेकर उमा भारती ने कहा कि देवेंद्र सिंह का संबंध अफजल गुरु के समय से निकल रहा है। हमने तो इसे बेनकाब किया है। अब तो इस सम्बन्ध में जाँच का विषय यह है कि देवेंद्र के ओर किस-किस से संबंध है।

उमा भारती ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मध्य प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर कहा कि मैं इस संबंध में कोई टिप्पणी नहीं करुँगी। जो भी भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष और मध्य प्रदेश अध्यक्ष बनेगा वह मेरा प्रिय होगा।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri