May 16, 2026

प्रदेश में दिख रहे मौसम के अलग-अलग मिजाज़, कहीं बारिश तो कहीं गर्मी का भी एहसास

भोपाल। पूरे प्रदेश में मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। प्रदेश के कुछ शहरों में ठंड में आई कमी के कारण लोगों को गर्मी का अहसास हो रहा हैं, तो कुछ शहरों में अभी भी कड़ाके की ठंड जारी है। वहीँ बुधवार को प्रदेश के कुछ स्थानों पर बारिश भी हुई है। हालाँकि मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में 20 से 22 जनवरी के बीच बर्फबारी होने के बाद मध्यप्रदेश में एक बार फिर कड़ाके की ठंड पड़ेगी।

दरअसल भोपाल, गुना, खजुराहो, दमोह, सागर, राजगढ़ और दतिया जैसे शहरों में अभी भी कोहरा दिखाई दे रहा है। वहीँ इंदौर-होशंगाबाद में लोगों को रात में गर्मी का अहसास होने लगा। यहाँ के न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री का उछाल आया है। दूसरी तरफ ग्वालियर, उज्जैन, खजुराहो, शाजापुर, मुरैना, शिवपुरी सहित अन्य स्थानों पर बुधवार को बारिश हुई। शिवपुरी में बीती रात से बारिश हो रही है। हालाँकि इस बारिश से जहाँ एक तरफ फसलों को लाभ होगा वहीँ बच्चों और बुजुर्गों की सेहत पर विपरीत असर पड़ने की भी आशंका है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri