भोपाल। द बेटर इंडिया ने देश के दस सर्वश्रेष्ठ आईएएस अधिकारियों की सूची जारी की है। इस सूची में मध्य प्रदेश के दो आईएएस अधिकारियों ने भी जगह बनाई है। इस सूची में इंदौर के निगमायुक्त आशीष सिंह और नर्मदापुरम् संभाग के कमिश्नर उमाकांत उमराव का नाम शामिल है।
सूची में प्रथम स्थान पर सिक्किम के राज यादव, दूसरे पर मिजोरम की शशांक आला, तीसरे नंबर पर तमिलनाडु के संदीप नंददोरी, चौथे नंबर पर राजस्थान के अतहर आमिर खान, पाँचवे नंबर पर छत्तीसगढ़ के अवनीश शरण, छठे नंबर पर मध्य प्रदेश के आशीष सिंह, सातवें नंबर पर राजस्थान के जितेंद्र सोनी, आठवे नंबर पर जम्मू कश्मीर के शहीद इक़बाल चौधरी, नौवें नंबर पर मध्यप्रदेश के उमाकांत उमराव, दसवे नंबर पर तेलंगाना के एश्री देवसेना रहे।
