टीकमगढ़। सरकारी कार्यों का निरिक्षण करने पहुंचें टीकमगढ़ जिला पंचायत सीईओ हर्ष पंचोली एक सरकारी कर्मचारी पर बरस पड़े। उन्होंने कर्मचारी को लताड़ते हुए कहा कि दो थप्पड़ लगाऊंगा तो तेरी समझ में आ जाएगी। सीईओ हर्ष पंचोली का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दरअसल सीईओ हर्ष पंचोली सरकारी कार्यों का निरिक्षण करने पहुंचें थे। इस दौरान उन्होंने कर्मचारी से कार्यों की जगह और जानकारी मांगी। इस पर कर्मचारी जब कोई जानकारी नहीं दे सका तो सीईओ गुस्सा हो गए और कर्मचारी को थप्पड़ लगाने की बात कह दी। साथ ही कर्मचारी को बर्खास्त कर पंचनामा बनाने की बात भी कही।
