राजगढ़। राजगढ़ जिले के ब्यावरा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट के विरोध में आयोजित सभा के दौरान पूर्व राज्यमंत्री बद्रीलाल यादव की जुबान फिसल गई। इस दौरान उन्होंने राजगढ़ कलेक्टर निधि निवेदिता को लेकर बेहद ही आपत्तिजनक टिप्पणी कर डाली।
सभा के दौरान बद्रीलाल यादव ने कहा कि, “कलेक्टर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को गोद में बिठाकर प्रेम से दूध पिलाती है और भाजपा के कार्यकर्ताओं को चांटा मारती है। डंडा मारती है।”
वहीँ बद्रीलाल यादव के बयान को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा है। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता नरेन्द्र सलूजा ने ट्वीट किया कि, बेहद शर्मनाक -शिवराज जी, राकेश सिंह, गोपाल भार्गव की उपस्थिति में राजगढ़ में भाजपा सरकार में मंत्री रहे बद्रीलाल यादव एक महिला कलेक्टर के बारे में कितना गंदा बोल रहे है और ये सब मंच पर मुस्कुरा रहे है। वो कह रहे है कि “कलेक्टर मैडम कांग्रेसियो को गोदी में बैठाकर दूध पिलाती है।“
