May 20, 2026

भिंड में कार और कंटेनर की टक्कर छह की मौत

भिण्ड। भिंड में कार और कंटेनर के बीच जबरदस्त भिंडत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में कार सवार एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत हो गई जबकि कंटेनर चालक घायल हो गया है। घायल को गोहद स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। कार में सवार परिवार बेटी के अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौट रहा था। इस दौरान यह हादसा हो गया।

दरअसल उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के निवासी दीप सिंह राजावत की बेटी की मथुरा के छाता के पास सड़क हादसे में मौत हो गई थी जबकि दामाद गंभीर घायल हो गया था। राजावत परिवार अपनी बेटी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए उसके ससुराल ग्वालियर गया था। ग्वालियर से वापस इटावा लौटते समय भिंड जिले के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 92 पर उनकी कार एक मिनी कंटेनर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इससे कार में सवार सभी छह लोगों की मौत हो गई। जबकि कार से टकराकर कंटेनर पलट गया। जिसमें ड्राइवर घायल हुआ है।

मृतकों में राजावत परिवार की तीन महिलाएं, दो पुरुष एवं एक बच्चा शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलते ही गोहद चौराहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक और घायल को स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया। इसके बाद क्रेन की मदद से कार एवं कंटेनर को सड़क से हटवाकर यातायात शुरू करवाया। पुलिस ने बताया कि राजावत परिवार के दो सदस्यों की मौत मौके पर ही हो गई थी जबकि चार लोगों की मौत अस्पताल में हुई।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri