इंदौर। प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ आज अपने दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत इंदौर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री कमलनाथ आज शाम को 7 बजे इंदौर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री इंदौर में गणतंत्र दिवस पर होने वाले कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
मुख्यमंत्री कमलनाथ आज शाम को इंदौर के मेरियट होटल में “द्वार प्रदार योजना“ का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद कल सुबह आठ बजे गणतंत्र दिवस पर कांग्रेस कार्यालय इंदौर और गांधी भवन पर आयोजित झंडा वंदन कार्यक्रम में शामिल होंगे। सुबह 9 बजे इंदौर के नेहरू स्टेडियम में गणतंत्र दिवस पर आयोजित मुख्य समारोह में शामिल होंगे। सुबह 11 बजे गृह निर्माण संस्थाओं के पीड़ितों को प्लाट-फ्लैट का आवंटन पत्र सौंपेंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे दशहरा मैदान पर बिरसा बिग्रेड के जनजातीय सम्मेलन में शामिल होंगे।
