उज्जैन। चीन में दहशत की वजह बन चुके कोरोना वायरस का संदिग्ध मरीज उज्जैन में सामने आया है। मरीज को माधव नगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मरीज चीन में रहकर एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है। वह 13 जनवरी को भारत लौटा था। जिसके बाद उसकी सर्दी, खांसी और बुखार कम नहीं हो रहा है। कोरोना वायरस की आशंका के चलते उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है।
बता दे कि कोरोना वायरस की वजह से चीन में अब तक 106 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 300 नए मामले सामने आए हैं। चीन से निकलकर कोरोना वायरस दूसरे देश में पांव पसार रहा है। कोरोना वायरस को लेकर भारत सहित अमेरिका, हांगकांग, मकाऊ, ताईवान, श्रीलंका अन्य देशों की सरकारें सतर्क हो गई है।
