उज्जैन। सीएए को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर आपत्तिजनक बयान देने वाले बीजेपी के उज्जैन जिला महामंत्री योगेश सांगते पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर रासुका लगाई है। महाकाल मंदिर में योगेश सांगते द्वारा दिए गए बयान के बाद पुलिस हरकत में आई और उनके खिलाफ कार्रवाई की।
दरअसल योगेश सांगते ने महाकाल मंदिर में दर्शन करने के बाद कहा था कि उज्जैन में एक धर्म विशेष द्वारा महाकाल मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को रोका जा रहा है। उनके साथ अभद्र व्यवहार किया जा रहा है। यह सीएए विरोध के नाम पर संविधान की धज्जियां उड़ाना चाहते हैं। इन्होने पूरे देश में अराजकता का माहौल पैदा किया हुआ है। अब यह उज्जैन में भी अशांति फैलाना चाहते हैं। अगर प्रशासन अगले तीन-चार दिन में इन लोगों को नहीं हटाएगा तो हम हटाने का काम करेंगे, जो ठीक नहीं होगा।
