ग्वालियर। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड के इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का लोकार्पण किया। सिंधिया ने स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन के तहत 7 नई बसों को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान सिंधिया ने खुद बस चलाकर बसें जनता को लोकार्पित की। सिंधिया ने बस चलाकर बैजताल का पूरा चक्कर लगाया।
बता दे कि इस दौरान मंत्री प्रद्युम्न सिंह और तुलसी सिलावट भी मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने ज्योतिरादित्य सिंधिया से आग्रह किया कि आप भी बस में बैठकर देखिए। इस पर सिंधिया ने कहा कि मैं बस में बैठूँगा नहीं बल्कि बस को खुद चलाऊंगा। इसके बाद सिंधिया बस में बैठे और बस को स्टार्ट कर रवाना हो गए।
