मंदसौर। मंदसौर के रहने वाले सत्यार्थ मिश्रा और चीन की रहने वाली जीहाओ डोरा शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने भारतीय संस्कृति के अनुसार शादी की। सत्यार्थ मिश्रा और जीहाओ डोरा ने सात फेरे लेकर जीवन भर के लिए एक-दूजे का साथ निभाने का वचन लिया।
विवाह के दौरान पंडित संस्कृत व हिंदी में विवाद की रस्में करवा रहे थे। वहीं डॉ। गौरी चीन से आए जीहाओ के माता-पिता को चाइनीज भाषा में मंत्रों का आशय बता रही थीं। वहीँ सत्यार्थ मिश्रा इंग्लिश में जीहाओ डोरा को मंत्रों का मतलब समझा रहे थे।
गौरतलब है कि इस समय चीन का कोराना वायरस पूरी दुनिया में दहशत की वजह बन चुका है। वायरस के कारण जीहाओ डोरा के माता-पिता शादी की तारीख आगे बढ़ाना चाहते थे, लेकिन परिवार के अन्य सदस्यों की सहमति के बाद फरवरी में विवाह तय हुआ। शादी में जीहाओ डोरा के परिवार के अन्य लोग भी शामिल होना चाहते थे लेकिन कोरोना वायरस के चलते ज्यादा लोगों को भारत आने की अनुमति नहीं मिली। दिल्ली एयरपोर्ट पर दुल्हन और उनके माता-पिता की मेडिकल जांच हुई, उसके बाद भारत में प्रवेश की अनुमति दी गई।
