May 21, 2026

जनसुनवाई में फूटा युवती का ग़ुस्सा

शिवपुरी। बार-बार आवेदन करने के बाद भी सरकारी योजना का लाभ नहीं मिलने से नाराज युवती का जनसुनवाई में गुस्सा फूट पड़ा। युवती नजनसुनवाई में अधिकारियों के सामने गुस्सा जाहिर करते हुए फूट-फूट कर रोई।

युवती शिवपुरी जिले के ख्वावदाकला गांव की रहने वाली है। युवती ने मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह योजना के तहत 51000 रुपए की सहायता राशी के लिए आवेदन किया था। करीब चार बार आवेदन करने के बाद भी युवती को सहायता राशी नहीं मिल रही थी। इससे नाराज युवती मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंची और अधिकारियों के सामने रोते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की। युवती के परिवार को अन्य योजनाओं का लाभ भी नहीं मिल रहा है।

दरअसल कमलनाथ सरकार द्वारा मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह योजना के तहत 51 हजार की राशि दी जा रही है। हालाँकि कई लोगों को यह राशि नहीं मिल पा रही है। युवती अपनी शादी के लिए अधिकारियों से इस योजना के तहत पैसा दिलाने की मांग कर रही है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri