May 21, 2026

घर लौटे सैनिक की बारात की शक्ल में निकाला अभिनंदन जुलूस

राजगढ। 17 साल तक देश की सेवा कर अपने घर लौटे सेना के जवान का शहरवासियों ने जमकर स्वागत किया। शहर के लोगों ने जवान को दूल्हे की तरह घोड़े पर बैठा कर भव्य जुलूस निकाला। इस दौरान शहर में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया गया। जवान का स्वागत करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

दरअसल राजगढ़ के चंपी मोहल्ला निवासी मनीष चोपड़ा भारतीय आर्मी की पायनियर रेजिमेंट जम्मू के राजौरी सेक्टर में पदस्थ थे। उन्होंने सेना में बतौर ट्रेनर के रूप में अपनी सेवाएं पूरी की है। सेवाएं पूरी करने के बाद जब वह अपने घर लौटे तो लोगों ने उन्हें घोड़े पर बिठाकर जोरदार स्वागत किया गया। डीजे और ढोल की धुन पर घोड़े पर सवार कर के जुलूस के साथ उन्हें घर लाया गया। जुलूस शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए निकाला गया। जुलूस में भारी संख्या में शहरवासी शामिल हुए। जगह-जगह पर लोगों ने उन्हें माला पहना कर उनका स्वागत किया। इस दौरान युवाओं ने वंदे मातरम के नारे लगाए।

बता दे कि मनीष सेना के जवानों के साथ-साथ शहर के युवाओं को भी सेना, पुलिस भर्ती के लिए निशुल्क ट्रेनिंग देते हैं। इसके लिए उन्होंने लक्ष्य भेद नामक अकादमी गठित की है। वह जब भी छुट्टी लेकर अपने शहर आते थे तो स्टेडियम ग्राउंड पर जाकर युवाओं को देश सेवा के लिए तैयार करते हैं। चोपड़ा ने बताया कि वह इसी तरह आगे भी युवाओं को ट्रेनिंग देते रहेंगे। साथ ही उनका कहना है कि भले ही वह अपनी ड्यूटी पूरी कर चुके है लेकिन देश सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri