May 21, 2026

आर्थिक हालातों से लड़ते हुए दर्ज कराया गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम

उमरिया। आर्थिक हालातों से लड़ते हुए उमरिया जिले के बेटे ने तबला एवं केजोन वादन में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा लिया है। सिंचाई विभाग में लिपिक के बेटे ने अमेजन प्राइम वीडियो के देश भक्ति पर आधारित गीत में बतौर कलाकार हिस्सा लिया था। इस गीत को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। बेटे की इस उपलब्धि पर परिवार और जिले के लोग काफी खुश है।

कहते है कि सच्ची लगन और मेहनत से कोई भी इंसान संसाधनों के अभावों में भी महान काम कर सकता है। उमरिया के साधारण परिवार के नव युवक देव प्रकाश ने इस बात को चरितार्थ कर दिखाया है। देव प्रकाश ने 25 जनवरी को अमेजन प्राइम वीडियो द्वारा प्रायोजित देश भक्ति गीत में बतौर कलाकार हिस्सा लिया था। 1046 म्यूजिशियन के साथ हिस्सा लेते हुए देव प्रकाश ने बेहतर प्रदर्शन किया। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड की ज्यूरी ने गीत रिकॉर्ड होने के बाद इसे उत्कृष्ट गीत मानते हुए सर्टिफिकेट दिया। देव की इस उपलब्धि से परिवार में खुशियां छा गई है। जिले के लोग भी उनकी उपलब्धि पर खुश है।

देव प्रकाश के पिता परमानंद श्रीवास्तव उमरिया में सिंचाई विभाग में कार्यरत है। देव प्रकाश की बचपन से पढ़ाई में कम और संगीत में अधिक रूचि थी। घर की माली हालत अच्छी न होने के बावजूद पिता परमानंद ने देव की रूचि को देखते हुए साल 2015 में मुंबई के प्रसिद्ध संगीत एकेडमी में उनका प्रवेश करवाया। देव ने यहाँ ख्यातिप्राप्त संगीतकार सुरेश वाडेकर और तबला वादक नयन घोष के सानिध्य में संगीत की शिक्षा ली।

सच्ची लगन और मेहनत से कोई भी इंसान संसाधनों के अभावों में भी महान काम कर सकता है और इसी बात को उमरिया के साधारण परिवार के नव युवक देव प्रकाश ने चरितार्थ कर दिखाया है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri