May 21, 2026

अजब प्रेम की ग़ज़ब कहानी..!

नरसिंहपुर। पुलिस के सामने उस समय अजीब स्थिति बन गई जब अपनी दो साल की बच्ची के साथ लापता युवती अपने प्रेमी के साथ पुलिस अधीक्षक के पास पहुँच गई। युवती ने थाने पहुंचकर पुलिस अधीक्षक के सामने अपने प्रेमी के साथ ही रहने की गुहार लगाने लगी। अब पुलिस दोनों पक्षों को बुलाकर मामले में आगे कार्यवाही करने की बात कह रही है।

कहते जब प्रेम परवान चढ़ता है तो हर गलत भी सही लगने लगता है। ऐसा ही एक मामला नरसिंहपुर में सामने आया है। यहाँ रहने वाले एक प्रतिष्ठित परिवार की बहू अपनी दो साल की बच्ची के साथ बिना बताए घर से चली गई थी। अब युवती अपने प्रेमी के साथ पुलिस अधीक्षक के पास पहुंची और साथ रहने की फरियाद करने लगी। इतना ही नहीं युवती ने अपने पति पर प्रताड़ना का आरोप भी लगाया है। युवती का कहना है कि हम दोनों पहले से ही प्रेम करते थे लेकिन शादी नहीं हुई। अब हम फिर से साथ रहना चाहते है। मैं अपने पति से तलाक लेना चाहती हूँ।

वहीँ युवती के प्रेमी का कहना है कि उसके युवती के साथ शादी से पहले से ही संबंध थे, लेकिन परिवार वालों ने उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी। इस कारण हम दोनों ही खुश नहीं थे। मैं अपनी प्रेमिका और उसकी बेटी को अपनाना चाहता हूँ। मेरी प्रेमिका भी अपने पति के साथ नहीं रहना चाहते है। उसका कहना है कि यदि तुम मेरे साथ नहीं रहोगे तो मैं जान दे दूंगी।

नरसिंहपुर पुलिस भी अजीब मामले से हैरत में है। युवती के बिना बताए चले जाने पर परिजनों द्वारा गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अब वह अचानक प्रेमी के साथ थाने आकर उसके साथ रहने की मांग कर रही है। हालांकि पुलिस पूरे मामले को लेकर नियमानुसार कार्यवाही करने की बात कह रही है। पुलिस का कहना है कि युवती को अपने प्रेमी के साथ रहना है तो उसे पहले अपने पति से तलाक लेना होगा। बरहाल पुलिस दोनों पक्षों को बुलाकर मामले आगे कार्यवाही करने की बात कह रही है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri