होशंगाबाद। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व से लगे मटकुली क्षेत्र में बाघ द्वारा महिला पर हमला करने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। बाघ का मूवमेंट लगातार सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के बफर जोन मेहंदी खेड़ा गाँव के पास ही बना हुआ है। वन विभाग की टीम को सर्चिंग के दौरान बाघ नजर आया। वन विभाग की टीम बाघ को ट्रेंकुलाइज करके भोपाल और एसटीआर के जंगल में शिफ्ट करेगा।
गौरतलब है कि शुक्रवार सुबह पिपरिया के मेहंदी खेड़ा गांव में जंगल से आए एक बाघ ने खेत में काम कर रही कुसमरिया बाई पर हमला कर दिया था। बाघ ने महिला का शव बुरी तरह क्षत-विक्षत कर दिया था। महिला की मौत से नाराज ग्रामीणों ने वन विभाग के इको सेंटर में जमकर उत्पाद मचाया था। साथ ही सेंटर के एक हिस्से में आग भी लगा दी थी।
