बड़वानी। प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर नगर परिषद राजपुर में भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। आरोप है कि आधिकारी लेकर अपात्र लोगों को योजना का लाभ दे रहे है जबकि पात्र लोग भटकने को मजबूर है।
हर गरीब को पक्का मकान देने की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्वकांशी प्रधानमंत्री आवास योजना को कुछ लोगों ने भ्रष्टाचार का जरिया बना लिया है। नगर परिषद राजपुर में अब तक 1100 से ज्यादा लोग प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ ले चुके हैं। कई लोग अभी भी कतार में है। इसी बीच गृहमंत्री बाला बच्चन के प्रतिनिधि दीपक राठौड़ ने नगर परिषद राजपुर पर गंभीर आरोप लगाया है।
दीपक राठौड़ का कहना है कि प्रधानमंत्री आवास योजना नगर परिषद में भ्रष्टाचार का एक जरिया बन गई है। रिश्वत लेकर परिषद ने कई अपात्र लोगों को योजना के नाम पर पैसा रिलीज कर दिया है जबकि पात्र लोग अब भी भटक रहे हैं। राठौड़ ने इस मुद्दे को नगर परिषद में भी उठाया और जांच की मांग की है। वहीँ इन आरोपों को लेकर नगर परिषद अध्यक्ष मुकेश कुशवाहा से जब बात करना चाही तो उन्होंने नगर परिषद अध्यक्ष मुकेश कुशवाहा दे दिया।
इस मामले को लेकर सीएमओ का कहना है कि मेरे कार्यकाल में ऐसा कुछ नहीं हुआ है। मेरे आने से पहले के प्रकरण है जिनकी जांच करवाई जाएगी। सत्यता पाए जाने पर राशि रिकवर कर कार्यवाही करेंगे। वहीँ कलेक्टर अमित तोमर ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है, जिसकी जाँच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
