भोपाल। गुरुवार सुबह भोपाल रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा हो गया है। रेलवे स्टेशन पर अचानक ओवरब्रिज की सीढ़ियां अचानक गिर गई। सीढ़ियों का मलबा गिरने से करीब 9 यात्री घायल हो गए हैं।
दरअसल सुबह करीब 9 बजे भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 और प्लेटफार्म नंबर 3 को जोड़ने वाले ओवरब्रिज की सीढ़ियां अचानक गिर गई। सीढ़ियों का मलबा नीचे बैठे लोगों पर जा गिरा। इससे स्टेशन पर कुछ समय के अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और यात्रियों को वहां से हटाया। घायलों को ऑटो और एंबुलेंस की मदद से फ़ौरन हमीदिया अस्पताल पहुँचाया गया है।
इस घटना से रेलवे की लापरवाही उजागर हो गई है। रेलवे को कुछ लोगों ने ओवरब्रिज के जर्जर होने की सूचना भी दी थी, लेकिन इसको सुधारा नहीं गया।
