May 21, 2026

महिला आरक्षक के साथ दुर्व्यवहार करने पर एसपी ने किया शराबी निरीक्षक को निलंबित

खंडवा। शराब के नशे में धुत होकर महिला आरक्षक के साथ दुर्व्यवहार करने पर पुलिस अधीक्षक ने रक्षित निरीक्षक को निलंबित कर दिया है। निलंबन की अवधि में रक्षित निरीक्षक को नियमानुसार वेतन भत्ते की पात्रता रहेगी। साथ ही वह बिना अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे।

दरअसल 16 फ़रवरी को सुबह करीब चार बजे पुलिस लाइन खंडवा में पदस्थ रक्षित निरीक्षक राहुल देवलिया नशे की हालत में सूबेदार स्वाति कामले के निवास स्थान पर पहुँच गए। इस दौरान उन्होंने महिला आरक्षक के साथ दुर्व्यवहार किया। इस आरोप में पुलिस अधीक्षक ने आदेश जारी कर रक्षित निरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पुलिस अधीक्षक ने अपने आदेश में लिखा कि यातायात खंडवा के उपपुलिस अधीक्षक बीपी सलोकी निलंबित रक्षित निरीक्षक का प्रभार देखेंगे।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri