मंदसौर। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 24 फरवरी को भारत आ रहे हैं। डोनाल्ड ट्रंप के स्वागत के लिए सरकार की ओर से ख़ास तैयारी की जा रही है। वहीँ मंदसौर के रहने वाले एक कलाकार लोकेंद्र राव ने डोनाल्ड ट्रम्प के स्वागत में विशेष ताल प्रस्तुत की है।
दरअसल लोकेंद्र राव पेशे से किसान और स्टूडेंट है, लेकिन वह उंगलियों की चुटकी से गजब की ताल बजाने के माहिर है। उनकी उंगलियों से निकली तबले जैसी ताल सुनकर किसी को यकीन नहीं होता है कि यह ताल उंगली की चुटकियों से बजाई जा रही है।
लोकेंद्र राव ने एक कलाकार होने के नाते राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के स्वागत में प्रस्तुति दी है। उन्होंने उंगलियों से तबले जैसी ताल बजाकर डोनाल्ड ट्रंप का स्वागत किया है।
