May 20, 2026

बोरे में ओले भरकर कलेक्ट्रेट पहुंचे किसान

उमरिया। प्रदेश के महाकोशल-विंध्य में मौसम में आए बदलाव के कारण तेज बारिश के साथ ओले गिरे। ओलावृष्टि के कारण फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। इसी को लेकर उमरिया जिले में किसान ओले एक बोरे में भरकर कलेक्ट्रेट पहुँच गए। किसानों ने कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन कर मुआवजे की मांग की।

किसानों का कहना है कि हमारी कोई सुनता नहीं है। ओलावृष्टि के कारण फसलों को काफी नुकसान हुआ है। प्रशासन को जल्द से जल्द किसानों को मुआवजा देना चाहिए।

गौरतलब है कि रविवार को जबलपुर के कुंडम सहित, अनुपपुर, उमरिया, शहडोल, सिवनी, मंडला जिलों में बारिश के साथ ओले गिरे है। इससे गेहूं, चना, मसूर को भारी नुकसान हुआ है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri