इंदौर। पिछले कुछ दिनों से फरार चल रहे दो हत्या में आरोपी युवराज उस्ताद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पिछले दिनों कलेक्टर ने गैंगस्टर युवराज उस्ताद पर रासुका के तहत कार्रवाई की थी। रासुका वारंट जारी होते ही युवराज उस्ताद फरार हो गया था।
परदेशीपुरा पुलिस ने बताया कि युवराज उस्ताद को बुधवार सुबह गिरफ्तार किया गया है। उसे पहले भी कई बार गिरफ्तार किया जा चुका है। उस पर कई मामले दर्ज है, जिसको लेकर कई बार उसे हिदायत देकर छोड़ गया था।
