सागर। गुरुवार को सागर के बहेरिया थाना अंतर्गत ग्राम सिंदगुवा में भीषण सड़क हादसा हो गया। यहाँ एक स्कूल बस पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए है।
घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुँच गई है। घायल बच्चों को हॉस्पिटल भेजा गया है। बस ग्रेटमेन इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की बताई जा रही है।
