May 20, 2026

मध्यप्रदेश के कई शहरों में आयकर विभाग की छापेमारी

भोपाल। रायपुर में महापौर सहित कई रसूखदारों के ठिकानों पर की जा रही कार्रवाई के बीच मध्यप्रदेश में भी आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। आयकर विभाग ने राजधानी भोपाल में शुगर मिल, राइस मिल मालिकों के आवास और अन्य ठिकानों पर कार्रवाई की है। इसके अलावा मध्य प्रदेश में बड़वानी, होशंगाबाद, बैतूल, नरसिंहपुर सहित कई शहरों में आयकर विभाग ने कार्रवाई की है।

बता दे कि आयकर विभाग ने भोपाल में माहेश्वरी परिवार के शाहपुरा ए सेक्टर स्थित आवास पर छापा मारा है। इसके अलावा गुलमोहर में ग्रीन हाईट्स स्थित आवास पर भी करवाई की है। माहेश्वरी परिवार के वेदांश माहेश्वरी की होशंगाबाद में शुगर मिल है। फ़िलहाल आयकर विभाग की कार्रवाई जारी है। इसके अलावा आयकर विभाग ने नरसिंहपुर में भी माहेश्वरी ग्रुप की नर्मदा सुगर मिल के सभी दफ्तरों में छापामार कार्रवाई की है। वहीँ पिपरिया और बनखेड़ी में रामदेव शुगर मिल के ठिकानों पर भी आयकर विभाग ने छापा मार कार्रवाई की है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri