May 20, 2026

किसान के खाते से फर्जी तरीके से निकाले गए 65 हजार रुपए

विदिशा। विदिशा में किसान के खाते से फर्जी तरीके से पैसे निकलने का मामला सामने आया है। आरोपी ने किसान के खाते से 65 हजार रुपए निकाल लिए थे। मामले का खुलासा तब हुआ जब जाँच से डरकर आरोपी खुद किसान के पास पहुंचा और अपना गुनाह कबूल किया।

दरअसल विदिशा जिले के सिरोंज इलाके के कछपुरा गांव में रहने वाले किसान रामदयाल पुत्र करोड़ी लाल का सहकारी प्राथमिक सहकारी समिति, इकलौद में खाता है। जब किसान राशि निकालने के लिए गया तो उसे पता चला कि उसके प्राथमिक सहकारी समिति के खाते से पैसे निकाल लिए गए हैं। किसान ने इसको लेकर पूरी जानकारी देने को कहा लेकिन किसान को सही से जानकारी नहीं दी गई।

इसके बाद किसान रामदयाल ने मामले की जाँच के लिए अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन दिया। इस पर तहसीलदार मामले की जांच की तो पता चला कि किसान रामदयाल के खाते से फर्जी तरीके से 65 हजार रुपए निकाले गए है। दूसरी तरफ जांच से डरकर सोसायटी का चपरासी शिवचरण उसी दिन शाम को रामदयाल से मिला और कहा कि तुम मामले की जाँच मत करवाओ, मैं तुम्हे 65 हजार रुपए का चेक देता हूँ। आरोपी शिवचरण के कबूलनामे के बाद मामले का खुलासा हुआ।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri