छतरपुर। छतरपुर में बच्चों से चोरियां कराने का मामला सामने आया है। चोर एक शादी समारोह से करीब 5 लाख रुपए नगदी से भरा बैग चुरा ले गए। इस दौरान बच्चे के साथ महिला और पुरुष भी थे। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी कैमरे में बच्चा बैग चोरी कर भागता हुआ नजर आ रहा है।
दरअसल छतरपुर शहर के सर्किट हाउस तिरहा तालाब किनारे शहनाई गार्डन में 27 फरवरी को विनोद कुमार सैनी के बेटे की शादी थी। शादी समारोह के दौरान रात में करीब 12 बजे एक बच्चा, महिला और पुरुष तीनों दौरान 5 लाख रुपये नगदी से भरा बैग चोर चुरा ले गए।
पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी कैमरे में बच्चा और पीछे से महिला-पुरुष बैग ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस सीसीटीवी फूटेज के आधार पर मामले की जाँच कर रही है। फ़िलहाल आरोपी फरार है और पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
