May 20, 2026

प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के समापन पर नगर भोज आयोजित, क़रीब 10 लाख लोग होंगे शामिल

इंदौर। प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के समापन पर नगर भोज का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में 10 लाख लोग शामिल होंगे। नगर भोज लगभग सात किलोमीटर लंबी सड़क के एक तरफ होगा। श्रद्धालुओं को भोजन परोसने के लिए 10 हजार लोगों की व्यवस्था रहेगी।

दरअसल पितृ पर्वत पर चल रहे 108 टन वजनी हनुमानजी की प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का समापन मंगलवार को होगा। मंगलवार को ही नगर भोज का आयोजन भी किया जा रहा है। यहां चल रहे अतिरुद्र महायज्ञ में 24 लाख आहुतियां पूरी होने के बाद भगवान को भोग अर्पित होगा। इसके बाद शाम चार बजे से नगर भोज की शुरुआत होगी।

नगर भोज बड़ा गणपति के समीप से पितरेश्वर हनुमान धाम तक करीब सात किमी से ज्यादा की रोड के एक तरफ होगा। इसके लिए तैयारी अंतिम चरणों में है। नगर भोज में करीब 10 लाख लोग शामिल होंगे। इतने लोगों के लिए भोजन गुजरात, रतलाम, राजस्थान, इंदौर के हलवाइयों की टीम बनाएगी। भोजन बनाने के लिए 10 जगह भोजनशाला बनवाई गई है। भोजन बनाने का काम मुख्य रूप से 10 हलवाइयों के नेतृत्व में होगा। प्रत्येक हलवाई के पास 500 लोगों की टीम रहेगी। श्रद्धालुओं को भोजन परोसने का काम 10 हजार लोगों की टीम करेगी।

नगर भोज के दौरान ट्रैफिक और सफाई का विशेष ध्यान रखा जाएगा। सात किमी लंबी सड़क पर एक तरफ भोज और दूसरी तरफ ट्रैफिक चलेगा। ट्रैफिक सँभालने के लिए एक प्राइवेट कंपनी के 500 लोगों के साथ ही धाम से जुड़े सैकड़ों भक्तों को तैनात किया जाएगा। वहीँ सफाई के लिए नगर निगम के कर्मचारी और धाम के भक्त की मदद ली जाएगी।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri