श्योपुर। श्योपुर जिला अस्पताल में एक महिला ने 6 बच्चों को जन्म दिया। इनमे चार लड़के और दो लड़की शामिल है। दो बच्चों ने जन्म के तुरंत बाद जबकि तीन बच्चों ने जन्म के आठ घंटे बाद ही दम तोड़ दिया। एक बच्चा एसएनसीयू में भर्ती है। वहीँ महिला की हालत मान्य है।
दरअसल बड़ौदा निवासी मूर्ति पत्नी विनोद माली डिलीवरी के लिए श्योपुर जिला अस्पताल पहुंची। लेकिन डॉक्टर उस वक़्त हैरान रह गए जब उन्होंने महिला के गर्भ में एक साथ 6 बच्चे देखे। महिला ने डॉक्टरों की कोशिश के बाद 6 बच्चों को जन्म दिया।
बच्चों का वजन 390 ग्राम से 780 ग्राम यानी सामान्य से कम था। यही वजह है कि छह में से पांच बच्चों की मौत हो गई। प्रसव पूर्व तीन बार हुई सोनोग्राफी में चार भ्रूण होने की रिपोर्ट आई थी। वहीँ प्रसव कराने वाले डॉक्टर का कहना है कि एक साथ 6 बच्चों के जन्म का प्रदेश का ये पहला मामला है।
