कटनी। कटनी में सहकारी बैंक के वसूली नोटिस मिलने के कारण एक किसान की मौत हो गई। किसान बैंक का वसूली नोटिस मिलने से सदमे में आ गया था, जिसके बाद उसकी मौत हो गई।
मृतक किसान का नाम रामकुमार चौरसिया है और वह बड़वारा विधानसभा क्षेत्र के उमरिया गाँव का रहने वाला था। उसे सहकारी बैंक की ओर से वसूली नोटिस मिला था। नोटिस मिलते ही किसान की की सदमे से मौत हो गई। किसान की मौत से बड़वारा विधानसभा में किसानों के बीच भारी आक्रोश है।
