May 20, 2026

अब मध्यप्रदेश में मानसिक रोगियों के लिए बनेगा प्राधिकरण, कैबिनेट की बैठक में मंजूरी

भोपाल। मुख्यमंत्री कमलनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में मानसिक रोगियों के लिए बड़ा फैसला लिया गया है। बैठक में मानसिक रोगियों के लिए राज्य स्तर पर प्राधिकरण बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। इसके अलावा नेता प्रतिपक्ष के स्वेच्छानुदान की राशी बढ़ाने का प्रस्ताव भी मंजूर कर लिया गया है।

मंगलवार को कमलनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी है। बैठक के बाद मंत्री जीतू पटवारी और पीसी शर्मा ने प्रेस कांफ्रेंस कर बैठक में हुए फैसलों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बैठक में चिकित्सा महाविद्यालय इंदौर में सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल की स्थापना के प्रस्ताव को मंजूरी मिली है। मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष के स्वेच्छानुदान की राशी में वृद्धि करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। मानसिक रोगियों के लिए राज्य स्तर पर प्राधिकरण बनाने को मंजूरी दी गई है। श्री रामकृष्ण विवेकानंद सेवा आश्रम पोंडकी द्वारा संचालित कन्या विद्यापीठ की स्थापना के लिए अमरकंटक में भूमि आवंटन के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है।

इनके अलावा जबलपुर एवं इंदौर में स्टेट एलाइड हेल्थ साइंस इंस्टिट्यूट की स्थापना और आवश्यक पदों की स्वीकृति को भी मंजूरी दी गई है। प्रदेश में हायब्रिड नवकरणीय उर्जा और एनर्जी स्टोरेज नीति लागू करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri