May 20, 2026

कटनी से सटे गांव में बाघ ने बनाया तीन मवेशियों को शिकार, गांव में दहशत, वन अमला हुआ सतर्क

कटनी। कटनी का एक गाँव इन दिनों बाघ की चहल-कदमी से दहशत में है। बाघ अब तक तीन मवेशियों को अपना शिकार बना चुका है। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी वन विभाग को दी है। वन विभाग का अमला ग्रामीणों को सतर्क रहने की हिदायत दे रहा है।

दरअसल कटनी शहर से महज 10 किलोमीटर दूर सुर्खी टैंक के पास पिछले कुछ दिनों से बाघ की चहल-कदमी देखी जा रही है। इस कारण पास में ही स्थित गाँव बंजारी में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है। रोजाना शाम के समय बाघ गांव के नजदीक देखा जा रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि बाघ अब तक बंजारी ग्राम के 3 मवेशियों का शिकार कर चुका है। इसलिए वह रोजाना शाम को गाँव के आसपास दिखाई देता है। ग्राम के लोगो ने इसकी सूचना वन विभाग को दे दी है। वन विभाग का अमला प्रतिदिन बंजारी ग्राम में जाकर लोगो को हिदायत दे रहा है कि वे शाम के समय अकेले खेत व गाँव में न घूमे। बहुत जरूरी हो तो हाथों में मशाल लेकर भीड़ में ही गाँव के खेतों की तरफ निकले।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri