May 20, 2026

सीरियल मर्डर का अनोखा मामला, परिवार में तीन पीढ़ी से हो रही किसी अपने की हत्या

नरसिंहपुर। नरसिंहपुर में सीरियल फैमिली मर्डर का अनोखा और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ पहले दादा, फिर पिता और अब पुत्र ने अपने ही परिवार के किसी सदस्य की हत्या कर दी। मामले का खुलासा तब हुआ जब एक युवक ने अपने ही भाई की हत्या कर दी। जब पुलिस ने परिवार के बैकग्राउंड की जांच की तो वह भी हैरान रह गई।

हम सब ने अब तक सीरियल किलिंग के मामले तो कई बार देखे या सुने होंगे, लेकिन सीरियल फैमिली मर्डर का यह सनसनीखेज मामला नरसिंहपुर के चीचली थाना अंतर्गत थालावाड़ा का है। यहाँ रहने वाले हरिओम कौरव ने अपने बड़े भाई की हत्या कर दी और उसे एक्सीडेंट का स्वरूप देने के लिए रात के अंधेरे में लाश को मोटर साईकिल के साथ सड़क पर छोड़ दिया।

पुलिस को भी शुरुआत में मामला सड़क हादसे का ही लगा, लेकिन पुलिस ने जब इनके पारिवारिक बैकग्राउंड को खंगाला तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। इसके बाद पुलिस ने आरोपी हरिओम कौरव को बुलाकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। बता दे कि हरिओम कौरव के दादा और पिता पहले ही हत्या के आरोप में जेल में बंद है।

दरअसल हरिओम कौरव का परिवार हत्या के मामले में पूरे गाँव में बदनाम है। हरिओम कौरव के दादा ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी। इसके बाद हरिओम कौरव के पिता ने भी अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी। हरिओम कौरव और उसके भाई की शादी नहीं हुई थी।

पुलिस ने फैमिली मर्डर की इसी थ्योरी को समझा और शक हुआ कि कहीं यह मामला एक्सीडेंट का न होकर हत्या का तो नहीं है। इसके बाद पुलिस ने हरिओम कौरव से पूछताछ की तो उसने अपने भाई के हत्या की बात कबूल कर ली। हरिओम कौरव का कहना है कि उसका बड़ा भाई आए दिन शराब पीकर उसे परेशान करता था। इससे तंग आकर उसने अपने भाई की हत्या कर दी।

वहीँ इस मामले को लेकर पुलिस भी हैरान है। एएसपी का मानना है कि फैमिली मडर्स सीरियल का अजीबो-गरीब मामला उनके सामने भी पहली बार आया है। जब एक ही परिवार के दादा ने दादी की पिता ने मां की और अब कुंवारे भाई ने एक भाई की हत्या कर दी। इस अनोखे सनसनीखेज मामले में रिश्तो के ताने-बाने को ही उलझा कर रख दिया है और परिवार में एक के बाद एक सीरियल फैमिली किलिंग में नरसिंहपुर जिले को दहला कर रख दिया। बहरहाल अब दादा पिता और आरोपी यानी पूरा परिवार जेल की चारदीवारी के भीतर बंद है और अपने गुनाहों की सजा काट रहे है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri