उज्जैन। सोमवार शाम से उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में होली की शुरुआत हो जाएगी। शाम को छह बजे संध्या आरती से पहले भगवान महाकाल को गुलाल चढ़ाई जाएगी। इसके बाद संध्या आरती होगी और फिर मंदिर परिसर में होलिका दहन किया जाएगा।
महाकाल मंदिर परिसर में होलिका दहन लगभग आठ बजे होगा। महाकाल मंदिर में होली दहन के बाद शहर में अन्य स्थानों पर भी होली जलाने की शुरुआत होगी। वहीँ धुलेंडी पर होने वाली भस्मआरती में भगवान को गुलाल चढ़ाई जाएगी व भक्त भी होली खेलेंगे। होली खेलते समय हर्बल गुलाल का ही उपयोग किया जाएगा। हानिकारक रंग-गुलाल के उपयोग पर प्रतिबन्ध लगाया गया है।
