भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा में राज्यपाल लालजी टंडन के अभिभाषण के साथ बजट सत्र की शुरुआत हो गई। राज्यपाल ने महज एक मिनट में अपना भाषण खत्म किया। राज्यपाल ने बजट पर सरकार का अभिभाषण नहीं पढ़ा है। इस दौरान राज्यपाल ने सलाह दी कि मप्र में लोकतांत्रिक मूल्यों का पालन हो । हर विधायक शांतिपूर्ण दायित्वों को निभाए।
बता दे कि राज्यपाल अपने भाषण के बाद मध्य प्रदेश विधानसभा से निकल गए है। अब सभी की निगाहें विधानसभा अध्यक्ष पर टिक गई हैं। आज विधानसभा में फ्लोर टेस्ट होगा या फिर नहीं, इसका निर्णय विधानसभा अध्यक्ष ही करेंगे।
