May 20, 2026

राज्यपाल ने फिर लिखा मुख्यमंत्री कमलनाथ को पत्र, 17 मार्च को फ्लोर टेस्ट करवाने के लिए कहा

भोपाल। मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन ने मुख्यमंत्री कमलनाथ को पत्र लिखकर 17 मार्च को विधानसभा में फ्लोर टेस्ट करवाने के लिए कहा है। पत्र में लिखा है कि फ्लोर टेस्ट नहीं करवाने पर माना जाएगा कि सरकार अल्पमत में है।

राज्यपाल ने पत्र में लिखा है कि, मैंने 14 मार्च को पत्र के माध्यम से आपको 16 मार्च को फ्लोर टेस्ट करवाने के लिए कहा था। लेकिन आज विधानसभा में इस संबंध में कोई सार्थक प्रयास नहीं किया गया है और सदन की कार्यवाही 26 मार्च तक के लिए स्थगित कर दी। आपने अपने पत्र में सुप्रीम कोर्ट के जिस निर्णय का जिक्र किया है वह वर्तमान परिस्थितियों में लागू नहीं होता है। यह खेद की बात है कि आपने मेरे द्वारा दी गई समयावधि में अपना बहुमत सिद्ध करने के बजाय फ्लोर टेस्ट करवाने में असमर्थता जाहिर की। आपने फ्लोर टेस्ट न करवाने के लिए जो कारण दिए है, वह आधारहीन है। अतः मेरा आपसे निवेदन है कि संविधान का सम्मान करते हुए 17 मार्च को मध्यप्रदेश विधानसभा में फ्लोर टेस्ट करवाएं और अपना बहुमत सिद्ध करें, अन्यथा यह माना जाएगा कि वास्तव में आपको विधानसभा में बहुमत प्राप्त नहीं है।

गौरतलब है कि इससे पहले राज्यपाल ने 14 मार्च को भी कमलनाथ को पत्र लिखकर 16 मार्च को फ्लोर टेस्ट करवाने के लिए कहा था। लेकिन विधानसभा अध्यक्ष ने कोरोना वायरस के कारण विधानसभा की कार्रवाई 26 मार्च तक के लिए स्थगित कर दी है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri