May 20, 2026

वृद्धों को कोरोना से बचाने के लिए प्रशासन की पहल, आयुष विभाग ने समझाइश देकर पिलाई दवा

शिवपुरी। शिवपुरी में आयुष विभाग की टीम ने मंगलम वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को कोरोना से बचाव को लेकर आवश्यक जानकारी दी। साथ ही वृद्धजनों के शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए उन्हें दवाई भी दी गई।

दरअसल कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा असर बुजुर्गों पर देखा जा रहा हैं। इसको देखते हुए आयुष विभाग की टीम शिवपुरी जिला मुख्यालय पर स्थित मंगलम वृद्धाश्रम में पहुंची और वृद्धजनों को कोरोना से बचाव को लेकर आवश्यक जानकारी दी। इस मौके पर आयुष विभाग के होम्योपैथी चिकित्सक डॉ धर्मेन्द्र दीक्षित द्वारा उन्हें रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ोतरी की दवा भी दी गई। इस मौके पर वृद्धजनों को कोरोना से बचाव को लेकर आवश्यक सावधानियां बरतने एवं साफ सफाई के बारे में जानकारी दी गई।

इस वृद्ध आश्रम में रहने वाले वृद्धजनों को बताया गया कि इस बीमारी से बचाव के लिए साफ-सफाई का ध्यान रखें और बचाव ही इस बीमारी की रोकथाम का उपाय है। इस समय जिले में आयुष विभाग की ओर से 39 आयुष केन्द्रों, एक जिला अस्पताल में आयुष विंग, एक जिला आयुर्वेद चिकित्सालय शिवपुरी, 31 आयुर्वेद औषधालय एवं 06 होम्यो औषधालयों में कोरोना वायरस से बचाव एवं रोकथाम हेतु रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए लोगों को जानकारी व औषधियों का वितरण किया जा रहा है।

होम्योपैथी चिकित्सक डॉ धर्मेन्द्र दीक्षित ने बताया कि शिवपुरी के मंगलम वृद्ध आश्रम में रहने वाले वृद्धजनों को कोरोना से बचाव के उपाय बताए गए साथ ही यहां पर उन्हें रोग प्रतिरोधक क्षमता वृद्धि की दवा पिलाई गई।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri