भोपाल। कमलनाथ के इस्तीफे के बाद भाजपा ने मध्यप्रदेश में सरकार बनाने के कोशिशें तेज कर दी है। शनिवार को प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री और भाजपा नेता भूपेंद्र सिंह भाजपा कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने नारायण त्रिपाठी को लेकर कहा कि वह पहले भी भाजपा में थे और आज भी भाजपा में ही हैं। इसलिए उनकी शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कराई गई हैं।
वहीँ सिंधिया समर्थक कांग्रेस के बागी नेताओं के भाजपा में शामिल होने को लेकर भूपेंद्र सिंह ने कहा कि, ‘जो विधायक बेंगलुरु से आने वाले है वो पार्टी में आएंगे की नही ये फैसला पार्टी करेगी।‘
गौरतलब है कि कांग्रेस के बागी नेता आज बेंगलुरु से दिल्ली पहुंचने वाले हैं। दिल्ली में बागी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वह भोपाल आकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं।
