भोपाल। भोपाल में कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया है। यह मामला सामने आने के बाद भोपाल को 24 मार्च तक लॉकडाउन कर दिया गया है। भोपाल की सारी सीमाओं को सील कर दिया गया है। प्रदेश में अब तक भोपाल के अलावा जबलपुर, नरसिंहपुर, बालाघाट, सिवनी, रीवा, छिंदवाड़ा, ग्वालियर और बैतूल को लॉकडाउन किया गया था।
बता दे कि रविवार सुबह दिल्ली से भोपाल आई युवती में कोरोना वायरस के प्रारंभिक लक्षण पाए गए। इसके बाद युवती के साथ-साथ विमान में उसके पास बैठे 6 अन्य यात्रियों को भी आइसोलेट किया गया है। इसके अलावा पूरे प्लेन को सैनिटाइज किया गया है।
केंद्र सरकार ने यह फैसला किया है कि जिस भी शहर में एक भी कोरोना पॉजिटिव निकलेगा उस शहर को लाक डाउन किया जाएगा। देश के 75 शहर लॉक डाउन किए जा रहे हैं।
