सीहोर। कोरोना वायरस के कारण सीहोर को लॉकडाउन कर दिया गया है। लेकिन सीहोर में लॉकडाउन बेअसर नजर आ रहा है। लोग आम दिनों की तरह घरों से बाहर निकले हुए हैं। सडकों पर आम दिनों की तरह भीड़ नजर आ रही हैं। बाजार में सभी दुकाने खुली हुई दिखाई दे रही है।
गौरतलब है कि कोरोना वायरस के कारण मध्यप्रदेश के 25 से अधिक जिलों में अलग-अलग अवधि में लॉकडाउन घोषित कर दिया गया है। लोगों से घरों में ही रहने की अपील की जा रही है।
