May 20, 2026

राजबाड़ा और पाटनीपुरा की घटना पर कलेक्टर खफ़ा, दिए कार्रवाई के निर्देश

इंदौर। रविवार को इंदौर में जनता कर्फ्यू के दौरान शाम पांच बजे राजबाड़ा और पाटनीपुरा पर भीड़ जुटने से कलेक्टर नाराज है। कलेक्टर ने डीआईजी को पत्र लिखकर जनता कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों पर कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए कहा है। कलेक्टर ने साफ़ कहा है कि किसी को भी ग़ैर ज़िम्मेदारी का परिचय देते हुए नागरिकों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा।

कलेक्टर लोकेश कुमार जाटव ने पत्र में लिखा है कि 22 मार्च को जनता कर्फ्यू का शाम पांच बजे राजबाड़ा और पाटनीपुरा क्षेत्र में में जिन लोगों द्वारा उल्लंघन किया गया है, उनकी पहचान वायरल हुए वीडियो से की जाए। यदि उस व्यक्ति का पूर्व का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है तो उसके ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की कार्यवाही की जाएगी। लेकिन यदि उस व्यक्ति का कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड पाया जाता है, तो उस व्यक्ति के विरुद्ध भारतीय दंड विधान की धारा 188 के तहत कार्यवाही की जाए।

गौरतलब है कि जनता कर्फ्यू के दौरान शाम पांच बजे बड़ी संख्या में लोग सोशल डिस्टेंस की सलाह को नजरंदाज करते हुए बजे राजबाड़ा और पाटनीपुरा पर पहुंच गए। इस दौरान स्वास्थ्यकर्मियों, पुलिस और अन्य लोगों के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए इन लोगों ने घंटियां और स्टील की थालियां बजाईं।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri