उमरिया। अब उमरिया जिला जेल में बंद कैदियों के बनाए मास्क से क्षेत्र के लोग कोरोना वायरस के संक्रमण से अपना बचाव करेंगे। प्रशासन ने मास्क की कमी को देखते हुए जेल में बंद कैदियों से बड़ी संख्या में मास्क बनवा रहा है।
दरअसल कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रकोप से नागरिकों को बचाने उपलब्ध संसाधन सीमित दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में उमरिया जिला प्रशासन ने नागरिकों की सुरक्षा के लिए आवश्यक मास्क एवं सेनेटाइजर के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। इसी के तहत जिला जेल में बंद कैदियों से मास्क बनवा कर उन्हें नागरिकों को प्रदान किये जा रहे हैं। वहीं प्रशासन नगर के मुख्य सार्वजनिक स्थलों में निशुल्क सेनेटाइजर और मास्क उपलब्ध करा रहा है।
