May 20, 2026

शिवराज सरकार ने COVID-19 को लेकर जारी किए 104 और 181 टोल फ्री नंबर,लोगों से अपील- घर में रहें

भोपाल। शपथ लेने के बाद से ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना वायरस की रोकथाम के प्रयास में लग गए हैं। शिवराज ने सोशल मीडिया पर लोगों से घरों में ही रहने की अपील की है। साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज ने टोल फ्री नंबर भी जारी किए हैं।

शिवराज सिंह चौहान ने ट्विटर पर लिखा कि, ‘हम सब मिलकर #COVID19 से लड़ेंगे। कोई तकलीफ आती है, तो 104 और 181 टोल फ्री नंबर हैं, आपकी सहायता के लिए तत्पर रहेंगे। हर संभव उपाय करेंगे, जिससे आप सुरक्षित रहें। आइये, हम सब साथ #Corona से लड़ेंगे और यह जंग जीतेंगे।‘

अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा कि, ‘जबलपुर और भोपाल में #COVID19 के पॉजिटिव केस मिले हैं। इन दोनों शहरों में हमने कर्फ्यू का ऐलान किया है। कृपया कर अपने और अपनों के लिए कर्फ्यू का पालन कीजिए। अत्यावश्यक वस्तुओं की पूर्ति के लिए प्रशासन को निर्देश है, उन निर्देशों के अनुसार चलें, संयम रखें।‘

साथ ही लोगों से घरों में रहने की अपील करते हुए लिखा कि, ‘#COVID19 को हराने का सबसे प्रभावी उपाय है कि अपने घरों में रहना, लोगों के संपर्क में ना आना। इसलिए आपसे मेरी विनम्र अपील है कि अपने लिए, अपनों के लिए, अपनी जिंदगी के लिए, कृपया कर घरों से बाहर ना निकलें।‘

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri