छिंदवाड़ा। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के कारण बाजारों में मास्क की किल्लत ना हो, इसलिए छिंदवाड़ा जिला जेल में कैदियों से मास्क तैयार करवाए जा रहे हैं। कैदी भी मास्क बनाने में प्रशासन और सामाजिक संस्थाओं को मदद कर रहे हैं। मास्क बनाने के बदले कैदियों को मेहताना भी दिया जा रहा है।
दरअसल कोरोना वायरस से बचने के लिए उपयोग में लाये जा रहे मास्क की बाजार किल्लत आ रही है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग सहित कई संस्थाएं कैदियों से मास्क बनवा रही है। छिंदवाड़ा जिला जेल में बंदी मास्क बनाने में सहयोग कर रहे हैं। जिला अस्पताल प्रबंधन, मेडिकल एसोसिएशन के लिए बंदी मास्क तैयार कर रहे हैं। जुनून ऐसा की बंदी पुरे समय मास्क तैयार कर रहे हैं। अधिक से अधिक मास्क बनाकर उपलब्ध करा सके इसके प्रयास जेल के अंदर हो रहे हैं।
