May 19, 2026

ग्वालियर और शिवपुरी में कोरोना पॉज़िटिव मरीज मिले, प्रदेश में संक्रमितों की संख्या हुई 9

ग्वालियर/शिवपुरी। मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के दो और मरीज सामने आए हैं। इसी के साथ मध्यप्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 9 हो गई है। मंगलवार को एक मरीज ग्वालियर और दूसरा शिवपुरी में सामने आया है। इससे पहले छह मामले जबलपुर और एक भोपाल से सामने आया है।

ग्वालियर कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि दो मरीजों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हो गई है। एक मरीज ग्वालियर का रहने वाला है, जो हाल ही में खजुराहो से लौटा है। दूसरा मरीज शिवपुरी का रहने वाला, जो पिछले दिनों दुबई से लौटा था। एक मरीज को ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल में जबकि दूसरे को शिवपुरी के जिला अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड बनाकर रखा गया है।

वहीँ इंदौर जिले के सीएमओ डॉ प्रवीण जड़िया ने बताया कि कोरोना वायरस की जांच के लिए जिले में 35 लोगों के सैंपल भेजे गए थे। सभी निगेटिव पाए गए हैं। जिले में कुल 222 लोगों को उनके घरों में सेल्फ आइसोलेट किया गया था, जिनमे से 162 लोगों को आइसोलेशन से मुक्त कर दिया गया है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri