भोपाल। कोरोना वायरस के कारण चैत्र नवरात्र के पहले दिन मंदिर सुने पड़े हैं। लॉकडाउन के कारण मंदिरों में श्रद्धालु माता के दर्शन और पूजन के लिए नहीं पहुंचे। प्रदेश के कई देवी मंदिरों में सुबह जल्दी घट स्थापना के बाद पट बंद कर दिए गए। साथ ही प्रशासन ने भी लोगों से घरों में रहकर ही देवी की आराधना करने की अपील की हैं।
गौरतलब है कि बुधवार से नवरात्र की शुरुआत हो रही है, लेकिन हर की तरह इस बार मंदिरों में श्रद्धालु दिखाई नहीं दे रहे हैं। लॉकडाउन के कारण श्रद्धालु अपने-अपने घरों में ही देवी की पूजा कर रहे हैं। सुबह पुजारी ने देवी की आरती करने के बाद पट बंद कर दिए हैं। साथ ही नवरात्री पर अलग-अलग जगहों पर लगने वाले मेलों को भी रद्द कर दिया गया है। साथ ही पूजन, भजन, रामलीला, सामूहिक भोजन सहित अन्य सभी कार्यक्रमों को निरस्त कर दिया गया है।
