कटनी। मध्यप्रदेश के कटनी में एक युवक ने कोरोना से बचाव की अनोखी मुहिम छेड़ रखी है। यह युवक स्वयं के खर्च से सेल्फ संसाधनों का उपयोग कर शहर को सेनिटाइज कर रहा है। लोग इस युवक की जमकर सराहना कर रहे हैं।
दरअसल कोरोना वायरस के कारण पूरे देश में 21 दिनों का लॉकडाउन लागू है, जिसके कारण लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। इस बीच कटनी के रहने वाले मौसूफ़ अहमद नामक युवक ने शहर को कोरोना से बचाने की जिम्मेदारी उठाई। अहमद नगर निगम व प्रशासन से मदद न मिलने के बावजूद अपने खर्च पर से सेल्फ संसाधनों का उपयोग कर शहर को सेनिटाइज कर रहा है।
गुरुनानक वार्ड के पूर्व पार्षद मौसूफ़ अहमद ने जुगाड़ से एक छोटा हाथी वाहन पर मशीनरी को फिट किया। इसमें दवाई के लिए ड्रम और जनरेटर सेट लगाया। अब अहमद इसकी मदद से स्प्रे गन लगाकर खुद ही शहर को सेनिटाइज कर रहा है। कोरोना वायरस से बचाव के लिए अहमद द्वारा किए जा रहे उपाय की लोग जमकर सराहना कर रहे हैं। अहमद का यह कार्य लोंगो व जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणा दायी साबित हो सकता है।
